फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुपकार गठबंधन की बैठक: महबूबा का चार दिवसीय जम्मू दौरा दस सितंबर से, फारूक अब्दुल्ला भी करेंगे रणनीति पर मंथन

Fri, 09 Sep 2022 04:01 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

पीडीपी प्रमुख 18 सितंबर को नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला के बठिंडी स्थित निवास स्थान पर गुपकार गठबंधन की सर्वदलीय बैठक में हिस्सा लेंगी। इसके बाद महबूबा मुफ्ती शाम को गेस्ट हाउस में पीडीपी के कोर गुप के नेताओं से बैठक करेंगी।
विज्ञापन
श्रीनगर में बैठक के दौरान गुपकार गठबंधन के नेता - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मुख्यमंत्री पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती चार दिवसीय दौरे पर दस सितंबर दोपहर बारह बजे जम्मू पहुंचेंगी। जम्मू प्रवास के दौरान महबूबा गुपकार गठबंधन की सर्वदलीय बैठक में हिस्सा लेने के अलावा पीडीपी की कोर ग्रुप व वरिष्ठ नेताओं से बैठकें कर सियासी परिदृश्य व आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा करेंगी।

विज्ञापन


पार्टी सूत्रों के अनुसार महबूबा मुफ्ती का पहले 18 सितंबर को जम्मू में एक सप्ताह के दौरे पर आना प्रस्तावित था, लेकिन अब उनके दौरे का नए सिरे से शेड्यूल तैयार किया गया है। महबूबा दस सितंबर को दोपहर बारह बजे जम्मू पहुंचेंगी। 

 

इसके बाद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ दोपहर दो बजे नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला के बठिंडी स्थित निवास स्थान पर गुपकार गठबंधन की सर्वदलीय बैठक में हिस्सा लेंगी।
 

बैठक के बाद महबूबा मुफ्ती शाम को गेस्ट हाउस में पीडीपी के कोर गुप के नेताओं से बैठक करेंगी। इसके अलावा वरिष्ठ नेताओं से भी दो दिन बैठकें होंगी और आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की रणनीति पर मंथन किया जाएगा।

बैठक में कांग्रेस शामिल होगी 

गुपकार गठबंधन की सर्वदलीय बैठक के लिए नेकां अध्यक्ष व सांसद डॉ. फारूक अब्दुल्ला शुक्रवार की दोपहर जम्मू पहुंच रहे हैं। वह पार्टी पदाधिकारियों के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं। पार्टी के प्रांतीय अध्यक्ष रतन लाल गुप्ता ने कहा कि डॉ. फारूक अब्दुल्ला सर्वदलीय बैठक के लिए आ रहे हैं।

 

फिलहाल उनका अलग से कोई कार्यक्रम नहीं है। वहीं, प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष विकार रसूल वानी का कहना है कि सर्वदलीय बैठक के लिए उन्हें डॉ. फारूक अब्दुल्ला की ओर से न्योता दिया गया है और वह इसमें शामिल हो रहे हैं।

विज्ञापन

 

रसूल ने कहा कि जम्मू कश्मीर के हितों के लिए कोई समझौता नहीं किया जाएगा। भाजपा सरकार चुनाव में बाहरी लोगों से मतदान करवाकर अपनी पैठ मजबूत बनाने की कोशिश कर रही है, लेकिन उसे ऐसा नहीं करने दिया जाएगा।

कार्यकारी अध्यक्ष रमण भल्ला ने कहा कि भाजपा राजनीतिक एजेंडे के लिए सभी हथकंडे अपना रही है। इससे पहले श्रीनगर में हुई बैठक में पार्टी से रसूल के साथ कार्यकारी अध्यक्ष रमण भल्ला शामिल हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें