भारत पाक अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर गत दिनो से पाक रेजरो की और से भीष्ण गोलीबारी कर सीमांत क्षेत्र के ग्रामीणो को पलायण करने पर विवश कर दिया था अब जव की वीती रात्री से दोनो देशो के सुरक्षा वलो की बंदूके शांत रही।
सीमावर्ती ग्रामीण भी अपने घरो को लौटने लगे। आज दिन भर ग्रामीणो ने अपने अपने घरो में पहुंच कर सुख की सांस ली। महिला कैलाशो,त्रिपता,राधा,कुंती आदि ने वताया की उन्हें विस्थापित शिविरो मे रहना अच्छा नही लग रहा था।
लेकिन उन की मजबूरी थी उन्हें तो अपने घरो मे ही शांती मिली है। हांलाकि अधिकतर ग्रामीणो का कहना था की पाकिस्तान पर भरोसा नही किया जा सकता है। वह कभी भी उन्हें निशाना वना सकता है।
आज दिन भर सीमांत ग्रामीण अपने अपने घरो को लौटते देखे गए वही कुछ बजुर्ग महिलांए व वच्चे आज भी सुरक्षित स्थानो मे ही देखे गए। जब की पुरूष सदस्य अपने अपने घरो को लौट गए थे।
कुल मिला कर सीमा पर शांती के चलते सीमांत गांबों मे भी रौनक लौट आई थी। महिलाओ के चेहरों पर आज भी खौफ दिखाई दे रहा था। ग्रामीणो ने आज अपने खेतो मे भी काम काज किया था।
रक्षा सुत्रो से मिली जानकारी के अनुसार की भारत पाक सुरक्षा वलो के डीजी स्तर के अधिकारियो के मध्य हाट लाईन पर हुई वातचीत से ही सीमा पर शांती वनी है। जिस से ग्रामीण भी सुख का सांस ल रहे हैं।