फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः खानमोह में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, दो आतंकी ढेर

Fri, 16 Mar 2018 05:46 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
विज्ञापन
मुठभेड़ के दौरान तैनात जवान - फोटो : BASIT ZARGAR
विज्ञापन

घाटी में एक बार फिर से सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। ये मुठभेड़ पुलवामा जिले के खानमोह इलाके में चल रही है। जहां दो आतंकियों के मारे जाने की खबर है। जानकारी के अनुसार वीरवार को आतंकियों ने बीजेपी नेता अनवर खान के काफिले पर हमला कर दिया था।

विज्ञापन


अनवर अपने सुरक्षाकर्मियों के साथ कहीं जा रहे थे, उसी समय पुलवामा जिले के खानमोह के पास उनके काफिले पर आतंकियों ने हमला कर दिया। इस हमले में अनवर खान की जान को कोई नुकसान नहीं हुआ लेकिन उनकी सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी बिलाल अहमद गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल पुलिसकर्मी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। घटना के तुरंत बाद सुरक्षाकर्मियों ने पूरे इलाके को घेर कर आतंकियों की तलाश शुरू कर दी। तलाशी अभियान के दौरान खुद को घिरता देख आतंकियों ने एक बार से गोलीबारी जारी कर दी।
विज्ञापन


सुरक्षबलों ने इस गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराने में कामयाब हासिल की है। जिनके शव को बरामद कर लिया गया है। मारे गए आतंकियों की पहचान रशीद भट्ट निवासी त्राल और शाबिर डार अवंतीपोरा के तौर पर हुई है।  सूत्रों के अनुसार दोनों ने गत वर्ष आतंकी संगठन से जुड़े थे।

आतंकियों के शव को जांच प्रकिया करने के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। एहतियात के तौर पर पुलवामा, खानमोह और त्राल में इंटरनेट सेवा बाधित कर दी गई है। जबकि सुरक्षा के मद्देनजर पूरे इलाके में अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों की तैनाती कर दी गई है। मुठभेड़ अभी जारी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें