रियासत में वीरवार रात को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। डोडा, किश्तवाड़, रामबन, भद्रवाह,चिनैनी में रात 8.30 बजे के करीब आए 4.6 तीव्रता वाले झटकों से लोग सहम गए। यह झटके कुछ सेकेंड रहे।
मौसम विभाग के अनुसार इसका केंद्र कश्मीर -इंडिया बार्डर रीजन में जमीन से 44 किलोमीटर नीचे रहा। भूकंप के झटकों से कहीं से जानमाल की सूचना नहीं है। भूकंप के झटकों के बाद लोग डर कर अपने घरों से बाहर निकल आए।
इस दौरान आस-पास के इलाकों में दहशत का माहौल बना हुआ था। इस साल के शुरू से राज्य में निरंतर भूकंप के झटके आ रहे