फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू: केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय कोटभलवाल में छात्रा के साथ बदसलूकी का मामला सामने

Sat, 16 Sep 2023 03:07 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय श्री रणवीर सिंह परिसर कोट भलवाल में छात्रा के साथ हुई बदसलूकी कोे लेकर छात्रों ने शुृक्रवार को परिसर में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय श्री रणवीर सिंह परिसर कोट भलवाल में छात्रा के साथ हुई बदसलूकी कोे लेकर छात्रों ने शुृक्रवार को परिसर में प्रदर्शन किया। सुबह आठ बजे से दोेपहर करीब दो बजे प्रदर्शन जारी रहा।छात्रों के रोष को देखते हुए विश्वविद्यालय परिसर के निदेशक प्रो. मदन मोहन झा ने आरोपी शिक्षक को निलंबित किया है।अनुशासन समिति अब मामले की जांच करेगी।छात्रों के अनुसार उनकी विश्वविद्यालय करे वीसी से भी दिल्ली में बातचीत हुई है।

विज्ञापन


उन्होंने आश्वासन दिया कि केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय दिल्ली से वरिष्ठ अधिकारियों से प्रोफेसरों की एक टीम को जम्मू परिसर में भेज दिया जाएगा। टीम मामले की जांच करेगी।मामले में दोषी पाए जाने वाले शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।25 सितंबर से पहले खुद भी वीसी परिसर में आ कर छात्रों के साथ बातचीत करेंगे। छात्रों ने कहा कि उन्होंने परिसर के निदेशक मदन मोहन झा से भी पूछा की वीरवार शाम पांच बजे से सात बजे तक चलने वाली बैठक में

कई छात्रों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्णय लिया है या नहीं। छात्रों ने कहा कि निदेशक ने उन्हें बताया कि ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया है।छात्रों ने लिखित में निदेशक से मांगा है कि छात्रा के समर्थन में आवाज उठाने पर उनके खिफाफ कोई भी कार्रवाई नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें