फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यों को आर्थिक स्वायत्तता की दिशा में बड़ा कदम है जीएसटी: जितेंद्र सिंह

Thu, 22 Jun 2017 11:42 PM IST
amarujala.com- Written by: श्रेयांश त्रिपाठी
विज्ञापन
जितेंद्र सिंह - फोटो : File Photo
विज्ञापन
विपक्ष द्वारा रियासत में जीएसटी लागू किए जाने का विरोध करने पर कटाक्ष करते हुए पीएमओ राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि जीएसटी राज्यों को आर्थिक स्वायत्तता दिए जाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
विज्ञापन


जितेंद्र ने कहा कि ये आजादी के बाद पहली बार है जब किसी प्रधानमंत्री द्वारा संघीय ढांचे के साथ साथ सहकारी ढांचे को भी मजबूत करने की दिशा में इतना बड़ा फैसला लिया गया है। जितेंद्र ने जीएसटी लागू होने पर राज्य की स्वायत्तता को खतरा बताने वाले अपने विरोधियों की भी जमकर आलोचना की।

उन्होंने कहा कि जीएसटी के आने से देश में भ्रष्टाचार में कमी आएगी इसके साथ ही जटिल टैक्स प्रणाली को भी आसान किया जा सकेगा। जितेंद्र ने कहा कि जीएसटी लागू होने के बाद राज्य के छोटे और मझले व्यापारियों को बड़ा लाभ हो सकेगा।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

'समान आर्थिक विकास में मिलेगी मदद'

जितेंद्र सिंह - फोटो : file photo
​कई आवश्यक वस्तुओं पर वर्तमान की अपेक्षा टैक्स कम होगा, साथ ही कई महत्वपूर्ण दवाओं के दाम भी घटेंगे जिससे आम आदमी को लाभ मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि इस बात पर भी चिंता करने की जरूरत है कि सारे देश में जीएसटी के लागू होने के बावजूद जम्मू कश्मीर में इसका न होना एक बड़ा नुकसान है क्योंकि इसके कारण राज्य के व्यापारियों और उपभोक्ताओं दोनों को दोहरे टैक्स से जूझना पड़ेगा। जितेंद्र ने कहा कि जीएसटी से जम्मू कश्मीर और पूर्वोत्तर के राज्यों को काफी फायदा होगा और इन राज्यों को देश के अन्य राज्यों की ही तरह आर्थिक विकास में मदद मिल सकेगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें