फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः बडगाम में सीआरपीएफ कैंप पर ग्रेनेड हमला, इंस्पेक्टर समेत तीन घायल

Fri, 24 Apr 2020 06:49 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
आतंकी हमला - फोटो : साकिब नबी
विज्ञापन

मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के चाडूरा इलाके में आतंकियों ने शुक्रवार की शाम सीआरपीएफ कैंप पर ग्रेनेड हमला किया। इसमें इंस्पेक्टर समेत तीन जवान घायल हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में सर्च आपरेशन चलाया गया, लेकिन आतंकियों का सुराग हाथ न लगा।

विज्ञापन


बताते हैं कि मोटरसाइकिल सवार दो आतंकियों ने कैंप को निशाना बनाकर ग्रेनेड फेंका। ग्रेनेड गिरकर तेज धमाके के साथ फटा। इससे वहां अफरातफरी मच गई। इसके बाद आतंकी मौके से भाग निकले। हमले में इंस्पेक्टर महेश चंद राजोरिया, कांस्टेबल जी प्रकाश राव व कांस्टेबल के सिरनू घायल हो गए। कश्मीर के आईजी विजय कुमार ने बताया कि चाडूरा इलाके के दूनीवारी गांव में सीआरपीएफ की 29 बटालियन के कैंप को निशाना बनाकर आतंकियों ने ग्रेनेड फेंका। इसमें तीन जवानों को मामूली चोट आई है। घटना के बाद सर्च आपरेशन चलाया गया। 

डोडा में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, हथियार व गोला-बारूद बरामद 
डोडा जिले के गुंदाना जंगल से सेना ने शुक्रवार को आतंकी ठिकाना ध्वस्त कर हथियार और गोला-बारूद बरामद किए। सेना को सूचना मिली थी कि आतंकियों ने जंगल में हथियार छिपा रखे हैं। इस सूचना पर तलाशी अभियान चलाया गया तो ठिकाना खोजने में सफलता मिल गई। यहां से दो एके 47 राइफल, एक पिस्टल, तीन ग्रेनेड, दो एके मैगजीन और 580 गोलियां बरामद की गई। माना जा रहा है कि आतंकियों ने किसी वारदात को अंजाम देने के लिए हथियार छिपा रखे थे। समय रहते इनकी बरामदगी से उनके मंसूबे पर पानी फिर गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें