जम्मू-कश्मीर पुलिस के प्रमुख दिलबाग सिंह ने आतंकवादियों द्वारा श्रीनगर में दो शिक्षकों की हत्या किए जाने की निंदा करते हुए कहा कि नागरिकों खास तौर पर अल्पसंख्यकों को निशाना बनाकर की गई हत्या का उद्देश्य कश्मीर में डर का माहौल पैदा करना और सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ना है। जो लोग मानवता और स्थानीय मूल्यों को निशाना बना रहे हैं, वे जल्द ही बेनकाब होंगे।