फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी की रैली से पहले कश्मीर में आतंकी हमला

Mon, 08 Dec 2014 12:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री की श्रीनगर में रैली से एक दिन पहले आतंकियों ने एक और वारदात को अंजाम दिया। दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल इलाके में आतंकियों ने एक मतदान केंद्र को निशाना बनाकर ग्रेनेड हमला किया।
विज्ञापन


इसमें मतदान केंद्र की सुरक्षा के लिए तैनात सीआईएसएफ का एक जवान घायल हा गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रेनेड हमले को अंजाम देने के बाद आतंकी फरार होने में सफल रहे।

आतंकियों की धरपकड़ को सुरक्षा बलों द्वारा इलाके की घेराबंदी कर सर्च आपरेशन चलाया गया, पर कोई हाथ नहीं लगा। उल्लेखनीय है कि सोमवार को त्राल में तीसरे चरण के तहत मतदान होना है। हमले के बाद से इलाके में सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन


इसके अलावा सोमवार शाम संदिग्ध आतंकियों द्वारा नौपोरा इलाके में नेशनल कांफ्रेंस के ब्लाक अध्यक्ष जफर अहमद के घर पर पेट्रोल बम फेंका गया। बताया जा रहा है कि पेट्रोल बम घर के आंगन में पड़कर फट गया। इसके चलते इसमें किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

पेट्रोल बम हमले की सूचना के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। क्षेत्र और नेकां नेता की सुरक्षा को बढ़ाने के भी निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें