फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेयू: फरवरी माह तक आएगी स्नातक अंतिम वर्ष की डेटशीट

Thu, 22 Jan 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
संभाग के सभी कालेजों में स्नातक के पहले वर्ष की सेमेस्टर परीक्षाएं चल रही हैं, जो जनवरी के अंत तक समाप्त हो जाएंगी। पहले वर्ष की परीक्षाओं के खत्म होते ही स्नातक अंतिम वर्ष की फाइनल परीक्षा के लिए विवि प्रशासन फरवरी माह तक डेटशीट जारी कर सकता है।
विज्ञापन


स्नातक के पहले वर्ष की परीक्षाओं के खत्म होने के बावजूद भी कालेजों में परीक्षाओं का दौर निरंतर चलने वाला है। स्नातक द्वितीय वर्ष की डेटशीट जारी होने में समय लग सकता है। विवि के एग्जामिनेशन विभाग के आला अधिकारियों का कहना है कि पहले  द्वितीय वर्ष के अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं के परिणाम निकाले जाएंगे।

परिणाम में असफल विद्यार्थियों को दोबारा फार्म भरने के लिए कुछ देर का समय दिया जाएगा, उसके बाद ही द्वितीय वर्ष की डेटशीट जारी की जाएगी।कालेज प्रशासन स्नातक अंतिम वर्ष और द्वितीय वर्ष के पाठ्यक्रम को जल्द से जल्द पूरा करवाने में जुटे हैं, ताकि शेष समय के दौरान वह अपने विद्यार्थियों को परीक्षाओं की तैयारी करवा सकें।
विज्ञापन


फाइनल परीक्षाओं में अच्छे अंक लाने के लिए विद्यार्थी अभी से ही कड़ी मेहनत और लगन के साथ तैयारी करने में जुटे हुए हैं। गांधी नगर स्थित गवर्नमेंट गांधी नगर कालेज की प्रिंसिपल डा. किरण बख्शी ने बताया कि अभी कालेज में स्नातक पहले वर्ष की सेमेस्टर परीक्षाएं चल रही है जो चौबीस जनवरी तक खत्म हो जाएंगी।

उन्होंने बताया कि परीक्षा के चलते अभी सुचारु रूप से द्वितीय और अंतिम वर्ष की कक्षाएं नहीं लगाई जा रही हैं। डा. किरण बख्शी ने बताया कि विद्यार्थियों का समय न बर्बाद हो इसके लिए उनकी इंटरनल एसेस्मेंट परीक्षाएं करवाई जा रही हैं।

उन्होंने बताया कि सेमेस्टर परीक्षा के खत्म होते ही हमारी कोशिश है कि समय पर द्वितीय और अंतिम वर्ष का पाठ्यक्रम पूरा करवाया जा सके, ताकि विद्यार्थियों को अपनी परीक्षाओं की तैयारी करने का मौका मिल सके।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें