राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि कहा कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी को संसद में सत्तापक्ष की ओर से बोलने नहीं दिया गया। यदि उन्हें बोलने का मौका मिलता तो वह नोटबंदी पर मोदी सरकार का पर्दाफाश करते।
उन्होंने कहा नोटबंदी की वजह से देश का आम आदमी जिसमें किसान, श्रमिक, पूर्व सैनिक शामिल है, भारी परेशानियां झेलने को मजबूर है। एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पत्रकारों से कहा कि रियासत में हालात ठीक न हो पाने की वजह भाजपा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पहले ही कांग्रेस ने सतर्क किया था, लेकिन इसके बावजूद भाजपा ने जम्मू कश्मीर में सरकार बनाई। बीजेपी की सरकार जम्मू कश्मीर के लोगों के गले नहीं उतर पा रही है। कहा कि भाजपा काला धन की बात करती है। लोकसभा चुनाव 2014 में भाजपा ने 20 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जबकि कांग्रेस ने 400 से 500 करोड़ ही चुनाव में खर्च किए।