फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंपस भर्ती, उड़ान योजना के लिए जारी हुई नई गाइडलाइन

Wed, 30 Dec 2015 09:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य के विश्वविद्यालयों के चांसलर राज्यपाल एनएन वोहरा ने कैंपस सेलेक्शन प्रक्रिया और उड़ान योजना की समीक्षा करते हुए नई हिदायतें जारी कीं। समीक्षा के दौरान सामने आए आंकड़ों के अनुसार जम्मू युनिवर्सिटी ने वर्ष 2013 से अगस्त 2015 तक 34 कैंपस भर्ती अभियान चलाए।
विज्ञापन


इसके अलावा 45 विद्यार्थियों को नामी कारपोरेट घरानों द्वारा चयनित किया गया। कश्मीर युनिवर्सिटी ने 2013 से अक्तूबर 2015 तक 58 कैंपस भर्ती अभियान आयोजित किए। विभिन्न विषयों में कुल 1078 प्रतिभागियों का चयन किया गया।

स्कास्ट जम्मू ने वर्ष 2015 में एक कैंपस भर्ती अभियान चलाया, जिसमें चार विद्यार्थियों का चयन किया गया। स्कास्ट कश्मीर ने वर्ष 2013 और 2014 में कैंपस भर्ती अभियान चलाया, जिसमें आठ विद्यार्थियों का चयन किया गया।
विज्ञापन


इस्लामिक युनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी अवंतीपोरा में तेरह विद्यार्थियों का चयन किया गया। बाबा गुलामशाह बादशाह युनिवर्सिटी राजोरी में इस दौरान पंद्रह कैंपस भर्ती अभियान चलाए गए, जिसमें 56 विद्यार्थियों को रोजगार मिला।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें