राज्यपाल एनएन वोहरा और प्रथम महिला ऊषा वोहरा ने शनिवार को कुपवाड़ा में स्वरोजगार महिला संस्था (सेवा) सेंटर का दौरा किया। सेंटर में महिलाओं को परंपरागत शिल्पों का प्रशिक्षण, क्षमता निर्माण और अनेक विभिन्न पहल कर रहा है।
राज्यपाल और प्रथम महिला ने सेवा सेंटर द्वारा किए गए बेहतर कार्योें के लिए नानावती तथा उनके सहकर्मियों को बधाई दी। राज्यपाल ने कुपवाड़ा के उपायुक्त खालिद जहांगीर को सेंटर के लिए सही जमीन का एक टुकड़ा देने को कहा ताकि इसका खुद का भवन बनाया जा सके। उन्होंने सेंटर की गतिविधियों को बढ़ाने के लिए एक लाख रुपये की अनुदान राशि भी घोषित की।
इससे पूर्व सेवा सेंटर की नेता रीमा नानावती और कुछ वरिष्ठ स्टाफ ने केंद्र की गतिविधियों के बारे में एक संक्षिप्त परिचय दिया। साथ ही बताया कि सेंटर की शुरुआत से ही यहां सात हजार से अधिक महिलाओं को विभिन्न शिल्पों में कौशल प्रदान करने में सफल रहा है।
राज्यपाल ने एक कटाई एवं सिलाई कोर्स तथा कोकाकोला से जुड़ी एक सेब आपूर्ति शृंखला का उद्घाटन किया। उन्होंने सेंटर में विभिन्न सुविधाओं की जानकारी ली। साथ ही स्टाफ तथा प्रशिक्षुओं के साथ बातचीत की। एसएसपी कुपवाड़ा शमशेर हुसैन के अतिरिक्त उपायुक्त भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।