फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईबी पर काउंटर इंफिल्ट्रेशन ग्रिड और हो मजबूत : एनएन वोहरा

Wed, 08 Feb 2017 12:45 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
गवर्नर एनएन वोहरा - फोटो : File Photo
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर के राज्यपाल एनएन वोहरा ने अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर कठुआ, सांबा तथा जम्मू जिले में काउंटर इंफिल्ट्रेशन ग्रिड को और मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया है। मंगलवार को सेना 9वीं कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल एसके सैनी के साथ मुलाकात में उन्होंने हाल के दिनों में इन जिलों में सीमा पार से घुसपैठ की कोशिशों पर चर्चा की।
विज्ञापन



साथ ही कहा कि अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अतिरिक्त सतर्कता बरते जाने की जरूरत है ताकि किसी भी कीमत पर घुसपैठ न होने पाए। जीओसी सैनी ने अपने अधीन आने वाले क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था की राज्यपाल को जानकारी दी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें