महबूबा बनेंगी मुख्यमंत्री और निर्मल सिंह होंगे उपमुख्यमंत्री
- फोटो : फाइल
पीडीपी-भाजपा के प्रदेशाध्यक्षों को एक बार फिर राजभवन से बुलावा आ सकता है। राज्यपाल एनएन वोहरा दोनों पार्टियों से नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की तारीख के बारे में पूछ सकते हैं।
26 मार्च को राज्यपाल के समक्ष पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती की ओर से सरकार गठन का दावा पेश करने और भाजपा की ओर से पीडीपी के समर्थन में पत्र सौंपने के बावजूद शपथ ग्रहण समारोह की तिथि को गठबंधन सहयोगी पार्टियां तय नहीं कर पाई हैं।
आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पीडीपी-भाजपा की ओर से अब तक शपथ ग्रहण समारोह की तिथि को तय नहीं किया जा सका है। इससे रियासत में असमंजस की स्थिति पैदा हो रही है। ऐसे में राज्यपाल इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए दोनों पार्टियों के प्रदेशाध्यक्षों को राजभवन में बुला कर स्थिति साफ करने को कह सकते हैं।