फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: जीएसटी पर आम सहमति की बनाने की अंतिम कोशिश करेगी सरकार

Wed, 28 Jun 2017 11:35 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी
विज्ञापन
महबूबा मुफ्ती - फोटो : File Photo
विज्ञापन
रियासत में जीएसटी लागू करने के लिए सरकार ने सहमति की अंतिम कोशिश के तहत वीरवार को श्रीनगर में सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इसमें सहमति बनने के आसार कम नजर आ रहे हैं। ऐसे में एक जुलाई से पहले सरकार अध्यादेश ला सकती है। 
विज्ञापन


सर्वदलीय बैठक में सरकार की ओर से सभी दलों से जीएसटी को लागू करने के लिए सुझाव लिए जाएंगे। इससे पहले भी नेकां तथा कांग्रेस ने इस मुद्दे पर बुलाई गई बैठक का बहिष्कार किया था।

विपक्षी दलों का कहना था कि जीएसटी के ड्राफ्ट प्रस्ताव को दिए बिना इस पर चर्चा किए जाने का औचित्य नहीं है। सरकार की ओर से ड्राफ्ट प्रस्ताव सौंपने को कहा गया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

महबूबा मुफ्ती - फोटो : File Photo
सरकार की ओर से वीरवार को सभी दलों से इसे लागू करने का आग्रह किया जाएगा। यदि बैठक में सहमति नहीं बनी तो रियासत के आर्थिक हितों तथा व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए अध्यादेश लाने पर विचार किया जाएगा। सरकार का कहना है कि जीएसटी लागू होेने पर रियासत को सालाना 10 हजार करोड़ रुपये का फायदा होगा। 

एक जुलाई से जीएसटी लागू करने के लिए अब व्यापारी समुदाय लामबंद हो गया है। धरना प्रदर्शन का सिलसिला भी शुरू हो गया है। व्यापारियों का कहना है कि यदि जीएसटी लागू नहीं हुआ तो दोहरे कर की मार झेलनी होगी। ऐसे में कारोबारी तथा उपभोक्ता दोनों ही परेशान होंगे। व्यापार करने में भी दिक्कतें आएंगी और रियासत के व्यापारियों का कारोबार ठप होने की नौबत आ खड़ी होगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें