फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JK: लेखानुदान के बाद ही सरकार संभव

Sat, 20 Feb 2016 11:37 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीपी-भाजपा में सरकार गठन पर महबूबा-राम माधव के मध्य औपचारिक बातचीत का सिलसिला शुरू होने के बावजूद रियासत में लेखानुदान पास होने के बाद ही सरकार गठन संभव है।
विज्ञापन


पीडीपी अध्यक्ष एवं सांसद महबूबा मुफ्ती सरकार गठन से पूर्व लेखानुदान पास होने देने के संकेत दे चुकी है। पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पीडीपी अध्यक्ष नहीं चाहती कि सरकार गठन के तत्काल बाद बजट सत्र शुरू हो जाए और विपक्षी दलों को बातें करने का मौका मिले।

इसके लिए लेखानुदान के बाद ही पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार बन सकती है। पीडीपी नेताओं का कहना है कि श्रीनगर में महबूबा मुफ्ती 21 फरवरी को पार्टी कार्यकर्ताओं के अधिवेशन को संबोधित करने के साथ ही सदस्यता अभियान का आगाज भी करेंगी।
विज्ञापन


अधिवेशन में महबूबा सरकार गठन पर पीडीपी के पत्ते खोल सकती हैं। अधिवेशन के एक दिन बाद ही 22 फरवरी सोमवार को महबूबा संसद के बजट सत्र में हिस्सा लेने नई दिल्ली रवाना हो जाएंगी। 23 फरवरी से संसद सत्र शुरू हो रहा है।

माना जा रहा है कि नई दिल्ली में महबूबा की सरकार गठन पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात हो सकती है। इन मुलाकातों के बाद सरकार गठन की राह साफ हो जाएगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें