फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहनों से राखी बंधवा कर लिया रक्षा का संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। जिले में रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांध कर उनकी दीर्घायु की कामना की। वहीं, भाइयों ने भी बहनों की रक्षा का संकल्प लिया।
विज्ञापन

रविवार को रक्षाबंधन जिलेभर में धूमधाम से मनाया गया। पूरा दिन मुहूर्त होने के कारण दिनभन त्योहार की धूम रही। खास कर छोटे बच्चों में राखी को लेकर काफी उत्साहित दिखाई दिए। कुछ भाई-बहनों ने मंदिर में जा कर माथा टेका और एक-दूूसरे की दीर्घायु की कामना की। रविवार सुबह भी स्थानीय दूकानों पर राखी लेने को महिलाएं पहुंची व अपने भाईयों की कलाई पर बांधने के लिए रंग बिरंगी राखी की खरीदारी की गई। राखी के अवसर पर नगर में दिनभर पतंगबाजी भी होती रही। युवाओं ने घरों की छत पर से पतंगे उड़ाई इस दौरान कई स्थानों पर साउंड सिस्टम का भी प्रबंध किया गया था। गानों की धुन पर युवा थिरकते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें