फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोना-चांदी टूटने से सराफा बाजार में रौनक

विज्ञापन
विज्ञापन
दिवाली आने के साथ ही लोगों में सोना-चांदी खरीदने की ललक बढ़ जाती है। गरीब हो या अमीर, हर शख्स इस शुभ मौके पर कुछ न कुछ खरीदना चाहता है। यही कारण है कि दिवाली के पास सोना-चांदी की कीमतों में उछाल आ जाता है लेकिन इस बार सोने-चांदी की कीमत पिछले साल की दिवाली के मुकाबले काफी कम होने से सराफा बाजार में रौनक दिखनी शुरू हो गई है।
विज्ञापन


पिछले साल दिवाली पर सोने की कीमत लगभग तीस हजार रुपये तोला (22 कैरेट) थी, जो अभी साढ़े छब्बीस हजार रुपये तोले तक पहुंच गई है। चांदी का इससे बुरा हाल है। पिछली दिवाली में लगभग 60 हजार रुपये किलो बिकने वाली चांदी इस बार 39,500 रुपये किलो तक पहुंच गई है।

इसके अलावा इस साल चांदी का सिक्का पुराना 600 रुपये और नया 400 रुपये बाजार में है। पिछले साल यही सिक्का लगभग 1000 रुपये और 600 रुपये था।
विज्ञापन

सोने-चांदी की खरीदारी पर रहेगा जोर

सराफा व्यापारी विजय सराफ के अनुसार पिछले एक सप्ताह में सोने की कीमतो में थोड़ा वृद्धि हुई है, अन्यथा यह 26 हजार रुपये तोला के नीचे पहुंच गई थी। उनका मानना है कि इस बार लोगों का रुख सोना चांदी खरीदने की ओर बढ़ेगा। सराफ कहते हैं, ‘पिछले साल सोने-चांदी की कीमतें काफी ज्यादा होने के बावजूद लोगों ने धनतेरस के मौके पर खरीदारी की थी, लेकिन उन्होंने अपना बजट घटा दिया था।

इस बार चूंकि कीमतें काफी डाउन हैं, इसलिए उम्मीद है कि लोगों का सोने-चांदी की खरीदारी पर जोर रहेगा। हालांकि लोग धनतरेस के मौके पर सोना-चांदी खरीदना शुभ मानते हैं, लेकिन अभी से ही बाजार में रौनक बढ़ गई है। व्यापारियों के अनुसार उनके परंपरागत ग्राहकों ने अभी से आर्डर देना शुरू कर दिया है, लेकिन इसकी डिलवरी धनतेरस पर ही लेंगे। यही कारण है कि बाजार में ग्राहकों की हलचल देखने को मिल रही है।

        पिछले साल   इस साल
सोना    30,000    26,500 (22 कैरेट तोला)
चांदी    60,000    39,500 (प्रति किलो)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें