केके हक्कू स्टेडियम पर चल रही तीसरी सीनियर महिला हाकी प्रतियोगिता जिला जम्मू में वीरवार को एपीएस अखनूर और एमएमएस इंडियन पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़कर अगले दौर में प्रवेश किया। दोनों ही मुकाबलों में कांटे की टक्कर रही।
लेकिन आखिर में विजेता टीमों के खिलाड़ी बाजी मारने में कामयाब रहे। पहले मुकाबले में एपीएस अखनूर और एसओएस गोल गुजराल के बीच कड़ा संघर्ष हुआ। दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने शुरू से ही एक दूसरे पर जोरदार हमले किए। लेकिन निर्धारित समय में दोनों ही टीमें 1-1 गोल से बराबरी पर रहीं।
एसओएस की ओर से शिशु बाला को 48वें और अखनूर की ओर से सोनिया मन्हास ने 58वें मिनट में गोल ठोका। आखिर तक मुकाबला बराबरी पर रहने पर टाईब्रेकर में अखनूर के खिलाड़ी 4-1 से बाजी मारने में कामयाब रहे।