फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: गो फर्स्ट ने श्रीनगर से शारजाह तक कार्गो परिवहन के लिए यूएई के लुलु समूह के साथ किया समझौता 

Mon, 01 Nov 2021 08:15 PM IST
विमल शर्मा पीटीआई, श्रीनगर

सार

अब घाटी से सीधे कार्गों परिवहन शुरू होने से स्थानीय किसाानों और बागवानों को फायदा मिलेगा। अब उनकी उपज को सीधे अंतरराष्ट्रीय बाजार मिलेगा। 
 
विज्ञापन
srinagar airport - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीनगर से शारजाह तक कार्गो परिवहन के लिए एयरलाइन कंपनी गो फर्स्ट ने सोमवार को यूएई स्थित लुलु समूह के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए। गो फर्स्ट कश्मीर से अंतरराष्ट्रीय हवाई सेवा शुरू करने वाली पहली एयरलाइन थी। अब घाटी से अंतरराष्ट्रीय कार्गो सेवाएं शुरू करने वाली पहली एयरलाइन भी बन गई है।

विज्ञापन


प्रमुख सचिव उद्योग और वाणिज्य और प्रशासनिक सचिव नागरिक उड्डयन विभाग, जम्मू और कश्मीर की उपस्थिति में गो फर्स्ट हेड मोहित द्विवेदी और लुलु समूह के निदेशक सलीम एमए के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। लुलु समूह के निदेशक रंजन ठाकुर ने कहा कि कश्मीर में निर्यात के अपार अवसर हैं।

उन्होंने कहा कि घाटी से निर्यात के अपार अवसर हैं। यहां के स्थानीय फल, सब्जियां और अन्य चीजों को हम सीधे अंतरराष्ट्रीय बाजार मुहैया करवाएंगे। गो फर्स्ट ने यहां से खाड़ी देशों में कार्गो परिवहन करने वाली पहली एयरलाइन बनने पर प्रसन्नता व्यक्त की। 
विज्ञापन

 
गृहमंत्री ने शुरू करवाई थी अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवा 
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर दौरे के दौरान बीते शनिवार को श्रीनगर से शारजाह के लिए पहली अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवा का उद्घाटन किया था। उन्होंने कहा था कि इससे कश्मीर में पर्यटन को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी और यहां अधिक निवेश आएगा।‘गो फर्स्ट’ द्वारा संचालित उड़ान शाम 6.30 बजे शारजाह के लिए संचालित होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें