फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 World Cup: छात्रा को मिल रही धमकी, कश्मीर में पाकिस्तान की जीत का जश्न मनाने का किया था विरोध

Thu, 28 Oct 2021 10:24 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

श्रीनगर में पाकिस्तानी टीम की जीत का जश्न मनाने वाले मेडिकल छात्रों का विरोध करने वाली छात्र अनन्या को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। उसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म छोड़ने और करियर बर्बाद करने की धमकी मिलने लगी है। 
विज्ञापन
अनन्या जमवाल - फोटो : अनन्या के ट्विटर हैंडल से
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तानी टीम की जीत का श्रीनगर में जश्न मनाने वाले मेडिकल छात्रों का विरोध करने वाली छात्रा अनन्या जमवाल को जान से मारने की धमकी मिलने लगी है। कश्मीर पुलिस ने जीत का जश्न मामले के मामले में शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (स्किम्स) और गवर्नमेंट कॉलेज (जीएमसी) के छात्रों के खिलाफ यूएपीए व आईपीसी की धाराओं में दो अलग-अलग मामले दर्ज किए थे। इसके बाद यह मामला लगातार गरमाता जा रहा है।

विज्ञापन


रविवार को टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान टीम की जीत का जश्न मनाते हुए श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के छात्रों की वीडियो वायरल हुई थी। इसके बाद कश्मीर पुलिस ने यूएपीए के तहत केस दर्ज किया। अब इससे नाराज होकर छात्रों और अन्य संगठनों ने सोशल मीडिया पर गैर कश्मीरियों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है।


बताया जा रहा पुलिस का मुखबिर 

इसी कालेज की छात्रा अनन्या जमवाल के फोटो शेयर कर उसे पुलिस का मुखबिर बताया जा रहा है। जान से मारने की धमकी देने के साथ उनकी फोटो भी लगातार वायरल की जा रही है। अनन्या ने ही छात्रों के जश्न का विरोध जताया था। एक चैनल से बातचीत में अनन्या ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए।

विज्ञापन

 

पाकिस्तान से भी किए जा रहे ट्वीट 


उन्हें इसलिए निशाना बनाया जा रहा है कि उन्होंने छात्रों की इस हरकत के खिलाफ आवाज उठाई थी। स्थानीय छात्र उनके ऊपर दबाव बना रहे हैं कि अगर इसके खिलाफ फिर आवाज उठाई तो वह सुरक्षित नहीं रहेंगी। उनका करियर भी बर्बाद कर दिया जाएगा। इसके अलावा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटने को भी कहा जा रहा है। अनन्या के मुताबिक एक ट्विटर हैंडल जो पाकिस्तान से संचालित हो रहा है उसमें उनकी फोटो शेयर कर जान से मारने की धमकी भी दी गई। 

पूरे मामले की हो रही जांच: आईजी कश्मीर 

कश्मीर रेंज के आईजी विजय कुमार ने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद मेडिकल छात्रों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए हैं। उन्होंने बताया कि वीडियो में छात्रों द्वारा कुछ आपत्तिजनक नारेबाजी भी की गई है। सीसीटीवी फुटेज हासिल की जा रही हैं। इसके आधार पर जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें