प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दीवाली पर कश्मीर दौरे को लेकर जहां आम अवाम में खुशी का माहौल है वहीं, इसका विरोध भी शुरू हो गया है। अलगाववादी नेता और हुर्रियत कान्फ्रेंस के चेयरमैन सैयद अली शाह गिलानी ने इसके विरोध में हड़ताल करने की घोषणा कर दी है।
वहीं दूसरे अलगाववादी संगठनों में भी इसको लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। गौरतलब है कि इससे पूर्व पीडीपी भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कश्मीर दौरे को लेकर निशाना साध चुकी है।
अलगाववादी संगठन हुर्रियत कान्फ्रेंस के प्रवक्ता अयाज अकबर ने बयान जारी कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दीवाली पर होने वाली यात्रा के विरोध में संगठन ने विरोध का ऐलान किया है।