फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलाम नबी की पीएम मोदी से अपील: जम्मू कश्मीर में वो विकास किया जाए, जो अब तक की राज्य सरकारें न कर सकी हों

Mon, 04 Mar 2024 05:41 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

गुलाम नबी ने कहा कि प्रदेश में वो विकास किया जाना चाहिए जो पहले नहीं हो सका। साथ ही आजाद ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने के तुरंत बाद जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा बहाल किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
गुलाम नबी आजाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीपीएपी के अध्यक्ष गुलाम नबी आजाद ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील करते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर में वो विकास किया जाना चाहिए, जिसे यहां कि रियासती सरकारें नहीं कर सकीं। उन्होंने यह अपील पीएम मोदी के आगामी कश्मीर दौरे से जुड़े एक सवाल के जवाब में की।

विज्ञापन


गुलाम नबी ने कहा कि प्रधानमंत्री पूरे देश के हैं। देश के अलग-अलग हिस्सों में वे जाते रहते हैं। हाल ही में जम्मू के बाद अब वे कश्मीर दौरे पर भी आ रहे हैं। यहां वो विकास किया जाना चाहिए जो पहले नहीं हो सका। साथ ही आजाद ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने के तुरंत बाद जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा बहाल किया जाना चाहिए।
 

अनंतनाग के ऐशमुकाम इलाके में एक रैली में आजाद ने कहा, 'प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने संसद में जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा बहाल करने का वादा किया है। हमने जोर दिया था कि यह विधानसभा चुनाव से पहले किया जाना चाहिए, लेकिन सरकार ने कहा कि वे इसे विधानसभा चुनाव के बाद करेंगे।"  उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद काफी समय लग सकता है। लेकिन यह तुरंत होना चाहिए।
विज्ञापन


कश्मीर और जम्मू क्षेत्र में एक-एक बिजली परियोजनाएं स्थापित की जाएंगी, जिनकी कुल उत्पादन क्षमता 4,000 मेगावाट होने की बात कही गई है। इससे जम्मू और कश्मीर में ऊर्जा की कोई कमी नहीं है।
आजाद ने कहा कि स्टार्टअप के लिए बिजली बुनियादी जरूरत है। आजाद ने कहा, "जम्मू-कश्मीर में बेरोजगारी को दूर करने का यही एकमात्र तरीका है।"

जम्मू और कश्मीर में पिछले 10 वर्षों से भाजपा का शासन रहा है। चार साल गठबंधन में और फिर सीधे तौर पर। पिछले दो वर्षों में उन्होंने जम्मू और कश्मीर के विशाल क्षेत्रों का दौरा किया है। इस दौरान उन्होंने पाया है कि प्रदेश भर में बिजली की समस्या से लोग परेशान है, जिसे तुरंत दूर किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें