बिजली कटौती से कोई राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। बुधवार को बिजली ढांचे में जरूरी कार्यों और अन्य दूसरे कामों के चलते विभिन्न इलाकों में घंटों की कटौती की जा रही है।
इसमें छह घंटे तक के कट लोगों को झेलने होंगे। इसमें कई महत्वपूर्ण कार्यालयों के साथ विभिन्न कालेज भी प्रभावित होंगे।
33 केवी जानीपुर-सुभाष नगर लाइन में जरूरी कार्य के चलते 10 फरवरी को सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक शिव नगर, सुभाष नगर, सरकारी क्वार्टर और साथ लगते इलाकों में बिजली ठप रहेगी।
इसी तरह रणवीर कनाल 11 केवी फीडर एम-2 से 33/11 केवी रिसीविंग स्टेशन मेडिकल में 33 केवी जरूरी कार्य के चलते बुधवार सुबह 11 से शाम 5 बजे तक शक्तिनगर, राजपुरा, शिव नगर, गुढ़ा, बख्शी नगर में बिजली सप्लाई ठप रहेगी।
रणवीर कनाल 11 केवी फीडर सी-19, सी -22 और 33/11 केवी रिसीविंग स्टेशन कनाल में 33 केवी लाइन कार्य के चलते कृष्णा नगर, कैलाश नगर, डीबीएन स्कूल, आईटीआई, साइंस कालेज आदि में 10 फरवरी को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली सप्लाई ठप रहेगी।