फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: नरवाल पेट्रोल पंप की गैस पाइपलाइन में धमाका, चार टैंकों के ढक्कन उड़े, शीशे टूटे, टाइलें उखड़ीं

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। नरवाल में एचडीएफसी बैंक के सामने पेट्रोल पंप की गैस पाइपलाइन में मंगलवार को धमाका हुआ। इससे आग लग गई। पंप कर्मियों ने अग्निशामक से आग को बुझाया। धमाका इतना जोरदार था कि पाइपलाइन के चारों टैंकों के ढक्कन हवा में उछल गए। साथ ही टाइलें तक उखड़ गईं। पंप कार्यालय के शीशे का दरवाजा टूट गया। हादसे की वजह पाइपलाइन के भीतर मोटर में शार्ट सर्किट बताई जा रही है। गनीमत रही कि उस दौरान कोई उपभोक्ता नहीं था। मगर 15 से 17 कर्मी मौजूद थे। फिलहाल किसी को चोट नहीं आई। पता चला है कि विस्फोटक सामग्री से धमाका किया गया है। हालांकि इंडियन ऑयल कारपोरेशन की विस्फोटक विशेषज्ञ टीम के अधिकारियों की जांच में सामने आया है कि धमाका शार्ट सर्किट से हुआ है। घटनास्थल से ऐसा कुछ नहीं मिला जिससे माना जाए कि धमाका किसी विस्फोटक से किया गया।
विस्फोटक सामग्री का दावा गलत
पंप कर्मी गोकुल के अनुसार सुबह 10:50 पर धमाका हुआ। इससे पहले कुछ समझ आता कि पाइपलाइन के सभी चारों टैंकाें के ढक्कन हवा में उड़ गए। पाइपलाइन कार्यालय तक गई थी जिसके सामने का थड़ा उखड़ गया। थोड़ी देर में लोग जमा हो गए। पुलिस भी पहुंच गई। पंप मालिक संजीव महाजन का कहना है कि पाइपलाइन के भीतर मोटर में शार्ट सर्किट से धमाका हुआ है, न कि विस्फोटक सामग्री से। यदि ऐसा होता तो छर्रा या विस्फोटक का कोई अंश मिलता। कुछ मीडिया चैनलों पर गलत जानकारी साझा की जा रही है।
विज्ञापन

पाइपलाइन में तेल की सप्लाई से भाप बनती है, जिससे शार्ट सर्किट होने से धमाका हो गया। विशेषज्ञों की टीम की जांच में यहीं पाया गया। पंप कर फ्यूल टैंक पूरी तरह से सुरक्षित था। आतंकी संगठनों की पोस्ट गलत है।
जहीर अब्बास, डीएसपी




101 दिन बाद फिर जोरदार धमाके की गूंज
मच गई अफरा-तफरी, एक मिनट के लिए हमला ही लगा
जम्मू। पेट्रोल पंप पर हुए धमाके के बाद दहशत फैल गई। एक मिनट के लिए यहीं लगा कि कोई विस्फोटक से हमला किया गया है, क्योंकि 101 दिन पहले पंप के सामने कबाड़ की दुकान और कार में दो धमाके लश्कर आतंकी की ओर से किए गए थे। इसमें सात लोग घायल हुए थे। 21 जनवरी के मामले की जांच पूरी होने पर रियासी का सरकारी शिक्षक गिरफ्तार किया था। मंगलवार जब धमाका हुआ तो पहले यहीं जानकारी मिली थी। इसके तुरंत बाद डीएसपी जहीर अब्बास, नरवाल पुलिस चौकी प्रभारी ललित कुमार पहुंचे। कुछ देर के लिए पंप को सील कर पेट्रोल-डीजल की सप्लाई बंद कर दी गई। जांच व खुफिया एजेंसियाें और पुलिस के बम निरोधक दस्ते ने जरूरी सबूत जुटाए। बता दें पंप से नरवाल पुलिस चौकी और डीएसपी का कार्यालय मात्र 500 मीटर दूर है।
विज्ञापन

आतंकी संगठन ने ली जिम्मेदारी
आतंकी संगठन वारदात का दुष्प्रचार करने से बाज नहीं आया। जैसे ही धमाके की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुई, तो लश्कर-ए-ताइबा ने पोस्ट जारी कर दिया। इसमें हैश टैग नरवाल ब्लास्ट का हवाला देकर लिखा। कहा-लोगों को बेवकूफ मत बनाओ। वहां संदिग्ध जैसा कुछ नहीं। एजेंसियां इसे सामान्य बता रही हैं, लेकिन लोगों को पता है कि क्या हुआ है। जम्मू जंग के मैदान में तब्दील हो रहा है। भविष्य में बहुत कुछ संदिग्ध होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें