फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पॉलिथीन पर प्रतिबंध लगाने के लिए होगी मोबाइल एप लांच

विज्ञापन
पालिथीन की जगह कपड़े के बैग का हो प्रयोग, मोबाइल ऐप होंगी लांच
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। पॉलिथीन विरोधी अभियान को और मजबूत करने के लिए जल्द मोबाइल एप लांच की जाएगी। इसमें लोग पॉलिथीन और पॉली-बैग पर प्रतिबंध का समर्थन करने के लिए अपना नाम टाइप करेंगे। सुझाव देने पर उन्हें डिजिटल प्रमाण पत्र प्राप्त होगा।
यह बात शेर-ए-कश्मीर यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चरल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी जम्मू में पॉलिथीन अभियान के अंतर्गत हुए कार्यक्रम में मेयर राजिंदर शर्मा ने कही। उन्होंने कहा कि मनुष्य के स्वस्थ रहने के लिए जरूरी है कि पर्यावरण में सुधार हो। उन्होंने एसकेयूएएसटी के छात्रों और संकाय सदस्यों की सभा को बताया कि किसी भी अभियान की सफलता के लिए मूल बातें हमेशा जागरूकता, प्रवर्तन और वैकल्पिक रहती हैं। डीआरडीओ सेल्यूलोज और स्टॉर्च से बने कैरी बैग का प्रयोग विकल्प के रूप में किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि 65 प्रतिशत युवा हैं जो अभियान को समझते हैं और यह समूह जो भी नीति अपनाता है, वह देश को चलाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने किसी भी कार्य की सफलता के लिए दृढ़ संकल्प और दृढ़ता को आवश्यक बताया। मार्शल आर्ट के दिग्गज ब्रूस ली का उदाहरण दिया जिन्होंने छोटे पैर और आंखों की दृष्टि माइनस 10 होने के बावजूद दृढ़ संकल्प के साथ कड़ी मेहनत की और नाम रोशन किया। इस मौके पर प्रतियोगिता हुई। इसमें मनीष सलारिया ने पहला, कशिश गौरिया ने दूसरा और रितान्या चौधरी ने तीसरा पुरस्कार जीता।
विज्ञापन


परेड में चेकिंग, पॉलिथीन मिलने पर चार को जुर्माना

जम्मू। सब्जी मंडी परेड में नगर निगम ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान चार फड़ी वालों को चार हजार रुपये जुर्माना किया गया। टीमों ने अलग अलग रास्तों से रेड की। जैसे ही चेकिंग शुरू हुई तो हड़कंप मच गया। फड़ी वालों से दोबारा पॉलिथीन का प्रयोग नहीं करने के लिए कहा। स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विनोद शर्मा ने बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा। अब लोगों को जुर्माना लगाया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें