फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छ भारत अभियान के साथ मनाई गांधी जयंती

Thu, 02 Oct 2014 10:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वच्छ भारत अभियान के तहत मंदिरों के शहर जम्मू के विभिन्न स्कूलों और कालेजों में भी सफाई अभियान करवाया गया। इस मौके पर विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर अपने परिसर को साफ-सुथरा बनाया।
विज्ञापन


राजपुरा स्थित दीवान देवी हायर सेकेंडरी स्कूल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर फूल चढ़ाकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। पलौड़ा स्थित गवर्नमेंट डिग्री कालेज में भी धूमधाम से गांधी जयंती मनाने के बाद स्वच्छ भारत अभियान चलाया।

विद्यार्थियों ने देश भक्ति गीत गाए, साथ ही एनसीसी कैडेट और एनएसएस के वालंटियर ने सभी स्टाफ सदस्यों के साथ मिलकर प्रो. एमएस सैनी की अध्यक्षता में जागरूकता रैली भी निकाली।
विज्ञापन


नगरोटा स्थित एनसीसी कैंपिंग ग्राउंड में कैंप कमांडेंट कर्नल अमित कंसल की देखरेख में एनसीसी निदेशालय के कैडेटों ने गांधी जयंती के मौके पर स्वच्छता शपथ लेकर एनसीसी कैंप ग्राउंड और आसपास के परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छ भारत अभियान का हिस्सा बने। एनसीसी कैडेटों ने कर्नल अमित कंसल की अध्यक्षता में जागरूकता रैली भी निकाली।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें