फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गनी ने पंजाब के सतीश को 'दे मारा'

Thu, 02 Oct 2014 09:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
मलेर कोटला, पंजाब के पहलवान अब्दुल गनी ने शानदार प्रदर्शन कर आलमजीर, पंजाब के सतीश को पटकनी देकर दूसरे वार्षिक बाड़ी ब्राह्मणा केसरी दंगल का खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन


मिनी स्टेडियम बाड़ी ब्राह्मणा में पीर बाबा बाड़ी ब्राह्मणा दंगल कमेटी और जेएंडके इंडियन स्टाइल रेसलिंग एसोसिएशन के सहयोग से करवाए गए इस दंगल में पहली माली के लिए दोनों पहलवानों के बीच चौदह मिनट की कुश्ती चली लेकिन आखिर में गनी बाजी मारने में कामयाब रहा।

दंगल में कुल 36 कुश्तियां लड़ी गईं, जिसमें स्थानीय पहलवानों के अलावा दूसरे राज्यों के धुरंधरों ने दम दिखाया। विजेता और उपविजेता पहलवानों को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। दूसरी माली के लिए जेएंडके पुलिस के बीनिया मीन और सरोर के फारूक अहमद के बीच कांटे की टक्कर रही।
विज्ञापन


दोनों ही पहलवानों ने शानदार खेल दिखाया लेकिन सोलह मिनट तक चली इस कुश्ती में दोनों ही पहलवानों के हार न मानने से मुकाबला बराबरी पर घोषित किया गया। तीसरी माली में बिश्नाह के कालू पहलवान ने बजरंगी अखाड़ा जम्मू के लालू को पछाड़कर नकद पुरस्कार हासिल किया।

इसके अलावा दोमाना अखाड़ा के मुराद अली ने डेरा बाबा नानक के दीपू तथा जेएंडके पुलिस के रोशन लाल ने मलेर कोटला के तेग अली को पछाड़कर जीत दर्ज की। इस दौरान पहलवानों का हौसला बढ़ाने एसके शर्मा, रशीद मोहम्मद, याकूब अहमद, अब्दुल मजीद, शहजाद सलारिया आदि पहुंचे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें