फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ganderbal Election Result 2024: उमर अब्दुल्ला की दोहरी चुनौती, गांदरबल और बडगाम सीट पर चुनावी जंग

Tue, 08 Oct 2024 06:03 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

उमर अब्दुल्ला ने गांदरबल और बडगाम विधानसभा सीटों से चुनावी मैदान में उतरकर पीडीपी के बशीर अहमद मीर और सैयद मुंतजिर मेहदी से मुकाबला किया है।
विज्ञापन
Ganderbal Election Result 2024 - फोटो : एएनआई (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने इस बार गांदरबल विधानसभा सीट के साथ-साथ बडगाम विधानसभा सीट से भी चुनावी मैदान में उतरने का निर्णय लिया है। हालांकि, एक समय उन्होंने विधानसभा चुनाव लड़ने से स्पष्ट इनकार किया था, लेकिन अब वह दो सीटों पर अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

विज्ञापन


गांदरबल में उमर का मुकाबला पीडीपी के बशीर अहमद मीर से होगा। इस चुनावी संघर्ष में स्थानीय मुद्दों और विकास कार्यों पर जोर देने के साथ, यह देखना दिलचस्प होगा कि मतदाता किसे अपना समर्थन देते हैं। बडगाम विधानसभा सीट पर भी उमर अब्दुल्ला को नेशनल कॉन्फ्रेंस का उम्मीदवार घोषित किया गया है, जहां उनका सामना पीडीपी के सैयद मुंतजिर मेहदी से होगा। कश्मीर संभाग की इस सीट पर पीडीपी और नेशनल कॉन्फ्रेंस के बीच सीधी टक्कर देखने को मिलेगी। पिछले विधानसभा चुनाव में 2014 में, नेशनल कॉन्फ्रेंस के आगा सैयद रुहल्ला मेहदी ने इस क्षेत्र से जीत हासिल की थी, और अब उमर अब्दुल्ला की स्थिति इस चुनाव में महत्वपूर्ण होगी।

विज्ञापन

उमर अब्दुल्ला ने हाल के चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोगों को दिल की गहराइयों से मुबारकबाद पेश करते हैं और उन मतदाताओं का शुक्रगुजार हैं जिन्होंने नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस के उम्मीदवारों को कामयाबी दिलाई है ।

उमर अब्दुल्ला ने आगे कहा कि भाजपा की जम्मू-कश्मीर की सियासत के खिलाफ जनता ने मतदान किया है और आम तौर पर देखा जाए तो आज उनका नामों-निशान इस चुनाव में मिट गया है। उन्होंने यह भी कहा कि कश्मीर, जम्मू के पहाड़ी इलाकों में वोटों का बंटवारा नहीं हुआ है ।

अब्दुल्ला ने कहा कि गठबंधन के लोगों की जिम्मेदारी बनती है कि वे अगले 5 सालों में लोगों को एक साफ-सुथरी और ऐसी हुकूमत दें जो लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरे ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें