पौनी। नगर में शनिवार को किसानों के समर्थन में आल इंडिया संघर्ष कोआर्डिनेशन कमेटी की तरफ से रोष रैली निकाली गई। इसमें शामिल लोगों ने किसानों के हक में नारेबाजी कर केंद्र सरकार से कृषि संबधित लागू किए गए कानुनों को वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन
रैली नगर के विभिन्न हिस्सों से होती हुई तहसीलदार कार्यालय के बाहर संपन्न हुई। इस मौके पर ओम प्रकाश, दीदार सिंह, कैलाश शर्मा, कैप्टन राम लाल शर्मा, विशन कुमार, जोगेंद्र सिंह, मोहम्मद लतीफ, संदीप सिंह, बाबू राम, सरपंच सूरज प्रकाश व धरमेक सिंह मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि किसान अपने हक के लिए कई दिन से संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार मांगों की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही है। किसान वर्ग अपने परिवार सहित धरने पर बैठे हुए हैं। अभी तक सरकार और किसानों के बीच हुई कई दौर की वार्ता विफल हो चुकी है। लोगों ने कहा कि वह किसानों की मांगों का पूरा समर्थन करते हैं।