फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक ने 24 घंटे में तीसरी बार तोड़ा सीजफायर, 4 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जम्मू दौरे से ठीक पहले पाकिस्तान लगातार एलओसी और इंटरनेशनल बार्डर पर गोलीबारी कर रहा है। पाकिस्तान ने पिछले 24 घंटों में तीसरी बार सीजफायर का उल्लंघन किया गया है।
विज्ञापन


पुंछ के सूरनकोट और आरएसपुरा में रात में ताबड़तोड़ फायरिंग की है। पाक की ओर से की गई गोलाबारी में चार ग्रामीण घायल हो गए जबकि एक बीएसएफ का जवान भी घायल हुआ है। कुछ घायलों को जम्मू के अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।  

भारतीय सीमा में घुसपैठ कराने के लिए पाकिस्तानी रेंजर्स ने बीती रात दो से लेकर सुबह पांच बजे तक फायरिंग की। पांच के बाद कुछ देर के लिए फायरिंग बंद रही। इसके बाद सुबह 7बजे फिर से पाकिस्तान की ओर फायरिंग शुरु कर दी गई।
विज्ञापन

विज्ञापन

घुसपैठ की कोशिश में नाकाम

सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाक‌िस्तान को मुंहतोड़ जबाव द‌िया। इस दौरान तीन से चार आतंकी घुसपैठ की कोशिश करने में नाकाम रहे।

आरएस पुरा में फायरिंग से आस पास खेतों में काम कर रहे चार लोग घायल हो गए। घायलों का नाम बलविंदर सिंह ( 45 वर्ष), रूप लाल (52 वर्ष) व संदेव कुमार (20 वर्ष) बताया जा रहा है।

इनमें दो को जीएमसी जम्मू में शिफ्ट कर दिया गया है, जबकि दो को आरएस पुरा के अस्पताल में भर्ती किया गया है। गौरतलब है क‌ि बुधवार को अखनूर सेक्टर में पाक‌‌िस्तान की ओर से  की गई फायर‌िंग में एक मह‌िला की मौत हो गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें