छापे में कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद
वहीं दूसरी तरफ आज सुरक्षा बलों ने शोपियां जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आतंकवादियों के सहयोगियों के घरों में सर्च ऑपरेशन चलाया हुआ है। यह अभियान आतंकवादियों और उनके नेटवर्क के खिलाफ चल रही कार्रवाई का एक भाग है। सूत्रों का कहना है कि इस अभियान का लक्ष्य आतंकवादी गतिविधियों में शामिल लोगों का पता लगाना है और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करना है। सुरक्षाबलों ने कई संदिग्ध जगहों पर छापेमारी की है और कई जगहों से महत्वपूर्ण दस्तावेज और सामग्री बरामद की गई है।
ये भी पढ़ेंः Pahalgam: ऑनलाइन निकाह कर पाकिस्तान से भारत आई मीनल: वीजा रद्द होने से ससुराल छोड़ने की नौबत, अब लौटना पड़ेगा
आगे भी जारी रहेंगे ऐसे अभियान
स्थानीय प्रशासन और पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शोपियां जिले में आतंकवादियों के नेटवर्क को तोड़ने के लिए यह अभियान अत्यंत महत्वपूर्ण है। क्षेत्र में सुरक्षा को मजबूत करने के लिए और भी कई अभियान चलाए जाएंगे।