फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटी नाले में फंसे चार लोगों को स्थानीयों ने बचाया

Tue, 12 Sep 2017 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटी नाले में अचानक पानी बढ़ने से चार लोग फंस गए थे, जिन्हें स्थानीय लोगों ने बचा लिया। रविवार को हुई मूसलाधार बारिश से कई छोटे-बड़े नालों का जलस्तर अचानक बढ़ गया था। इस बीच कोटी नाले में बने चश्मे से पानी लेने आए 15 लोग अचानक फंस गए। 11 लोगों को जल्द बाहर निकाल लिया गया। लेकिन दो बच्चे, महिला और एक पुरुष फंस गए।
विज्ञापन


वहां मौजूद लोगों ने चीख पुकार सुनी तो बचाने दौड़े। इस दौरान मौके पर मौजूद पानी की पाइपोें और रस्सी  की सहायता से आधे घंटे की मशक्कत के बाद सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया। हालांकि सुबह से कई टीवी चैनलों पर चार लोगों के लापता होने की खबर दिखाने से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया था।

इस संबंध में एसएसपी डोडा मोहम्मद शब्बीर ने बताया की ये घटना कल की है और कोई भी लापता नहीं है। प्रशासन और पुलिस के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने सभी को सुरक्षित निकाल लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें