फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: बारामूला से लश्कर के 4 आतंकी और 6 OGW गिरफ्तार, नागरिकों की हत्या में था इनका हाथ

Wed, 09 May 2018 05:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
terrorist - फोटो : ANI
विज्ञापन

उत्तरी कश्मीर के हाजिन इलाके में सोमवार को सुरक्षा बलों द्वारा चार आतंकियों और सात ओवर ग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू) के गिरफ्तार किए जाने के बाद बुधवार को पुलिस ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इस बात की पुष्टि करते हुए पूरे घटनाक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी है। 

विज्ञापन


पुलिस के वरिष्ठ आधिकारियों ने बताया कि चाचा-भतीजा समेत तीन नागरिकों की हत्या के मामले में सुरक्षा बलों ने चार आतंकियों और सात ओवर ग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू) को गिरफ्तार किया है। सुरक्षा एजेंसियां पकड़े गए लोगों से पूछताछ कर रही हैं।

पुलिस के मुताबिक पकड़े गए चार आतंकियों में से दो आतंकी सक्रिय थे। पकड़े गए सभी आतंकी और ओजीडब्लू लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े थे। पुलिस ने हाजिन इलाके से लश्कर के ठिकाने का भंडाफोड़ करते हुए कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


हत्या के साथ ही अन्य आरोपों में शामिल इन आतंकियों की धरपकड़ के लिए बारामुला में 53 सीआरपीएफ बटालियन, 46 राष्ट्रीय राइफल्स व 52 राष्ट्रीय राइफल्स की ओर से अभियान चलाया गया था। पुलिस के अनुसार बारामुला निवासी लश्कर आतंकी एजाज गुजरी, सोपोर के नदीम, ओल्ड टाउन बारामूला के बिलाल व अमरगढ़ सोपोर के नासिर मोची को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन

भारी मात्रा में हथियार भी बरामद

इसके साथ ही ओल्ड टाउन बारामूला निवासी आसिम शेख सहित सात ओजीडब्ल्यू को भी पकड़ा गया है। पुलिस ने बताया कि एजाज गुजरी पिछले एक वर्ष से सक्रिय था। इसके साथ ही आसिम शेख के कुछ दिनों पहले ही आतंकी संगठन में शामिल होने की सूचना मिली थी।

फिलहाल इन सभी से पूछताछ जारी है। ज्ञात हो कि 5 मई को उत्तरी कश्मीर के हाजिन इलाके में आतंकियों ने चाचा-भतीजे का अपहरण कर हत्या कर दी थी। वारदात के पीछे लश्कर का हाथ बताया गया था। एक दिन पहले सोपोर में आतंकियों ने घर में घुसकर एक ड्राइवर की हत्या कर दी थी, जबकि गोली लगने से पत्नी घायल हो गई थी। 

इन आतंकियों के पास से पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए हैं। आतंकियों के ठिकाने से दो एके-47, दो चाइनीज पिस्टल, एके की 50 राउंड कारतूस, एके की चार मैगजीन, पिस्टल की दो मैगजीन बरामद हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक धरपकड़ के दौरान एक आतंकी घायल भी हो गया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें