फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी के आगमन से पहले बड़ी सफलता, पूर्व आतंकी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के दीपावली पर कश्मीर घाटी में पहुंचने से पहले पुलिस ने मुगल रोड से कश्मीर की ओर जा रहे एक वाहन से असलाह सहित एक पूर्व आतंकी सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जानकारी देते हुए राजोरी-पुंछ रेंज के डीआईजी अशोक कुमार अत्री ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग मुगल रोड के रास्ते घाटी की ओर जा रहे हैं।
विज्ञापन


इस पर सुरनकोट के एसडीपीओ अजय शर्मा की नेतृत्व में एक विशेष टीम को मुगल रोड पर वाहनों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए। बुधवार को शाम के समय पनहाड पुल पर जाइलो कार को रोका गया, जिसमें दो लोग सवार थे। वाहन की जांच पड़ताल में डिक्की से एक चीनी पिस्तौल, एक पिस्तौल, एक मैगजीन, 14 पिस्टल राउंड, 15 एक47 के राउंड और तीन चीनी हैंडग्रेनेड बरामद हुए।

इसके बाद पूर्व आतंकी मोहम्मद आजम और कार चालक सिकंदर खान निवासी चापड़िया सावजियां (पुंछ) को गिरफ्तार कर लिया है।  डीआईजी ने बताया कि आजम पूर्व आतंकी है। पुलिस उस पर काफी समय से नजर रख रही थी। कार चालक से पूछताछ की जा रही है। उल्लेखनीय है कि वीरवार को प्रधानमंत्री घाटी के बाढ़ पीड़ितों के साथ दीपावली मनाने के लिए भी पहुंचने वाले हैं। इस वजह से पुलिस की जांच सभी पहलुओं पर जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जान‌िए, कैसे पुल‌िस ने पकड़ा इस आतंकी को

पुलिस ने इन आरोपियों के खिलाफ सुरनकोट थाने में एफ आई आर नम्बर 202/2014 दर्ज कर उनके खिलाफ आर पी सी की धारा 7/25/27 आई ए ए 4/5 ई एस ए के अंतरगत मामला दर्ज कर सलाखों के पीछे डाल दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज देर शाम जिला पुलिस को विश्वसनिय सूत्रों से इस बात की जानकारी मिली थी कि कुछ लोग मुगलरोड के रास्ते कश्मीर हथियारों की खेप लेकर जा रहे हैं।

इस पर एस एस पी पुंछ जतिन्दर सिंह जोहर के दिशा निर्देश पर डी एस पी सुरनककोट  अजय शर्मा ने मुगलरोड पर पोशाना के पास विशेष नाका लगा कर पुंछ से कश्मीर जा रहे वाहनों की जांच शुरू की तो इस दोरान उन्होने जाईलो गाड़ी नम्बर जे के 12 6077 की जांच शुरू की तो उपरोक् त आरोपियों के पास से गोलाबारूद बारामद करते हुए उन्हें तुरन्त हिरासत में ले लिया सूत्रों के अनुसार पकडे़ गए दोनों आरोपी आतंकी संगठनों के लिए ओवरग्राउंड वर्कर के तोर पर काम करते हैं।

उधर जिले के सावजियां सैकटर के नियंत्रण रेखा से सटे चापड़ियां क्षेत्र निवासी इन आरोपियों के असलाह के साथ मुगलरोड तक पहुंच जाने पर नियंत्रण रेखा के आस पास की सुरक्षा व्यवस्था पर प्रश्न चिंह लगता है कि एक तरफ पिछले कई दिनों से नियंत्रण रेखा पर हालात सही नहीं हैं ऐसे में दो लोगों के हथियारों सहित करीब 100किलो मीटर दूर तक पहुंच जाना सुरक्षा व्यवस्था को धत्ता बताना है। पुलिस के अनुसार अभी इस बात का खुलासा नहीं हो पाया हैकि आरोपी किस के लिए असलाह ले जा रहे थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें