फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा का कुनबा बढ़ा, पूर्व डीजी बिजराल शामिल

Mon, 28 Jul 2014 11:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार को भाजपा पार्टी मुख्यालय में हुए कार्यक्रम में पूर्व पुलिस महानिरीक्षक सतिंद्र सिंह बिजराल पार्टी में शामिल हो गए। इस मौके पर सांसद एवं प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सांसद एवं प्रदेशाध्यक्ष जुगल किशोर शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


इस कार्यक्रम में  विहिप की उधमपुर जिला इकाई के प्रधान सुभाष गुप्ता, उद्योगपति जुगल किशोर और उनके समर्थक भाजपा में शामिल हुए। इसके अलावा पार्टी मुख्यालय में दिल्ली में भाजपा में शामिल हो चुके कश्मीरी पंडित नेता मोती कौल का भी शानदार स्वागत किया गया।

इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष जुगल किशोर शर्मा ने कहा कि देश में भाजपा की लहर चल रही है। केंद्र में भाजपा की सरकार बन चुकी है। जम्मू कश्मीर के लोग भी अब बदलाव चाहते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पिछले कुछ अर्से से जम्मू, कश्मीर और लद्दाख  के बड़ी संख्या में जाने माने चेहरों के अलावा लोग भाजपा में शामिल हो रहे है। इससे लग रहा है विधानसभा चुनाव में पार्टी बेहतर प्रदर्शन करेंगी।
विज्ञापन


वहीं प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा कि जम्मू कश्मीर में पार्टी ने मिशन 44 प्लस का लक्ष्य रख रियासत में पहली भाजपा सरकार का उम्मीद रखी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें