फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: आरएस पुरा के पूर्व भाजपा विधायक गगन भगत पर केस, जमीन बेचने के नाम पर लिए पैसे लेने का आरोप

Fri, 17 Feb 2023 02:07 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आरएस पुरा/ जम्मू

सार

शिकायतकर्ता ने बताया है कि वीरवार को आरएस पुरा थाने में पुलिस को लिखित शिकायत में जानकारी दी कि पूर्व विधायक ने बिचौलिए के साथ मिलकर उन्हें धोखा दिया है। आरोपियों ने आरएस पुरा मुख्य मार्ग पर एक जमीन की बिक्री के लिए उनसे 14 लाख रुपये लिए थे।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आरएस पुरा से भाजपा के पूर्व विधायक डॉ. गगन भगत पर जमीन की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। आरएस पुरा के वार्ड 2 निवासी तरुण गुप्ता ने पूर्व विधायक सहित बिचौलिए कुलबीर के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज करवाई है।

विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने बताया है कि वीरवार को आरएस पुरा थाने में पुलिस को लिखित शिकायत में जानकारी दी कि पूर्व विधायक ने बिचौलिए के साथ मिलकर उन्हें धोखा दिया है।

आरोपियों ने आरएस पुरा मुख्य मार्ग पर एक जमीन की बिक्री के लिए उनसे 14 लाख रुपये लिए थे। इस जमीन का सौदा 30 लाख रुपये में तय हुआ था। इसकी शुरुआत बीते साल अक्तूबर में हुई थी। तब उन्हें कोई कागजात नहीं दिए गए।
विज्ञापन


जब उन्होंने बार-बार उनसे दस्तावेज मांगे तो उन्होंने जमीन के कागजात देने से इन्कार कर दिया। तरुण का कहना है कि पूर्व विधायक और कुलबीर से जब जमीन के कागजात न मिले तो उन्होंने कई बार रुपये वापस देने के लिए कहा। आरोपी आए दिन टालमटोल करते रहे। बाद में उन्होंने साफ मना कर दिया। 

पूर्व विधायक ने नहीं उठाया फोन

इस मामले में गगन भगत से पक्ष लेने के लिए उनके मोबाइल पर बात करने की कई बार कोशिश की गई, परंतु उन्होंने फोन नहीं उठाया। जब भी वह इस मामले में अपना पक्ष देंगे, उसे प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।
 

तरुण गुप्ता ने जमीन दिलवाने के धोखाधड़ी के मामले में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और उचित कदम उठाएगी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने धारा 420, 506 और 34 के तहत दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है। - सुरेंद्र चौधरी, डीएसपी, आरएस पुरा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें