फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिनैनी के संगोत में बनेगा फूड पार्क, 76.93 करोड़ का भेजा गया है प्रस्ताव

Fri, 19 Mar 2021 03:23 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

चिनैनी तहसील के संगोत गांव में फूड पार्क बनाया जाएगा, जिसमें किसानों को छह मंजिला इमारत में कई सुविधाएं मिलेंगी। इसके लिए 76.93 करोड़ का प्रस्ताव भेजा गया है। अब किसानों की सब्जियां और फल मंडी पहुंचने से पहले खराब नहीं होंगी।

विज्ञापन


चिनैनी तहसील के संगोत गांव में 25 कनाल भूमि पर फूड पार्क का निर्माण होगा, जिसके लिए 2020 में जमीन उपलब्ध करवाई गई थी। यह फूड पार्क छह मंजिला होगा, जिसमें किसानों को कई सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। इस बारे में संबंधित विभाग को 76.93 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा गया है।

इस फूड पार्क में एक्टिविंग पार्किंग, पूछताछ कक्ष, प्रशासनिक कार्यालय, व्यापार कार्यालय, माइक्रो फाइनांस, फीड सेल, कोल्ड फर्टिलाइजर, कोल्ड स्टोरेज, इंडिबियुल किब्क फैसलिटी, प्री कूलिंग आदि सुविधाएं शामिल होंगी। 25 कनाल एरिया में बनने वाले इस पार्क को लेकर किसान बहुत ही उत्सुक हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जेकेआरटीसी के बेड़े से बाहर होंगे 15 वर्ष पुराने वाहन, नए वाहन खरीदने की प्रक्रिया शुरु

पंचायत बश्ट के सरपंच सुरेंद्र सिंह ने बताया कि फूड पार्क बश्ट का प्रोजेक्ट भी भेजा गया है, लेकिन अभी तक इस पर कार्रवाई नहीं हुई है। फूड पार्क से किसानों को काफी लाभ मिलेंगे। बश्ट क्षेत्र कृषि प्रधान है। पार्क के बनने से दूरदराज की पंचायतों के लोगों को भी काफी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


फूड पार्क बनने से किसानों को काफी सुविधाएं मिलेंगी। सब्जियां समय पर मंडी तक पहुंचाने सहित उनके खराब होने की समस्या का भी निदान हो जाएगा। - प्रकाश चंद, चेयरमैनी, बीडीसी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें