फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर : अब बिना पुलिस स्टेशन जाए फोन और व्हाट्सएप मैसेज से महिलाएं कर सकती हैं शिकायत

Fri, 19 Mar 2021 03:10 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
लखनपुर में स्थापित महिला हेल्प डेस्क - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अपनी शिकायत के निवारण के लिए पुलिस स्टेशन आने वाली महिलाओं की सुविधा के लिए पुलिस स्टेशन लखनपुर में महिला हेल्प डेस्क की शुरुआत हो गई है। वीरवार को इसका उद्घाटन एसएसपी शैलेंद्र मिश्रा ने किया। एसएसपी ने बताया कि पुलिस मुख्यालय से मिले आदेश के बाद इस प्रक्रिया को शुरू किया गया है।

विज्ञापन


जिले के लिए पांच हेल्प डेस्क मंजूर हुए हैं। पहले हेल्प डेस्क का शुभारंभ हो गया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के साथ होनी वाली आपराधिक घटनाओं के बावजूद कई बार महिलाएं पुलिस थाना में नहीं आती। इसका मुख्य कारण थानों में परुष पुलिस कर्मियों का बाहुल्य होना है। इसी समस्या को देखते हुए इस महिला हेल्प डेस्क को शुरू किया गया है।

यह भी पढ़ें-  कठुआ में सात दशक पुरानी नहर बन गई कूड़ादान, घरों-दुकानों का फेंका जा रहा कचरा
विज्ञापन


जिसमें एक एएसआई स्तर की अधिकारी सहित कुल छह महिला पुलिस कर्मी तैनात है। जिन्हें महिलाओं के मामलों के निपटारे के मोबाइल फोन के साथ कंप्यूटर और घटनास्थल तक जाने के लिए मोटरसाइकिल की सुविधा से लैस किया गया। इन हेल्प डेस्क को दिए गए मोबाइल फोन के नंबर क्षेत्र के सभी सार्वजनिक स्थलों पर डिसप्ले किए जाएंगे।
विज्ञापन


इन नंबरों पर महिलाएं अपनी शिकायत फोन व व्हाट्सएप मैसेज के जरिए दे सकती है। इनका फौरी तौर पर निपटारा किया जाएगा। इसके अलावा चार अन्य हेल्प डेस्क को भी इसी तरह से एक सप्ताह के भीतर शुरू किया जाएगा। इस मौके पर डीएसपी डीआर केडी भगत, थाना प्रभारी अरविंद संब्याल सहित लखनपुर कस्बा के कई गणमान्य उपस्थित रहे।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें