फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूड इंस्पेक्टर ना होने से शहर में बढ़ी मिलावट

Mon, 28 Jul 2014 11:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू जिले में तीन नगरपालिकाओं में फूड इंस्पेक्टर नहीं हैं। फूड सेफ्टी इंस्पेक्टर की कमी के कारण विभिन्न नगरपालिकाओं के कार्यों में व्यापक असर पड़ रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक अरनियां में फूड सेफ्टी इंस्पेक्टर का एक पद खाली पड़ा हुआ है, जबकि घो मन्हासा में एक फूड सेफ्टी इंस्पेक्टर का पद रिक्त है। वहीं पलांवाला में भी एक फूड सेफ्टी इंस्पेक्टर का पद खाली पड़ा हुआ है।

इन रिक्तियों के कारण फूड सेफ्टी को लेकर चलाए जाने वाले अभियानों पर जहां असर पड़ रहा है, वहीं इस प्रकार के अभियानों के न होने से बाजार में मनमानी भी होने लगती है।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान जैसे मामले बढ़े

खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर पर्याप्त रूटीन चेकिंग न होने के साथ-साथ सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान जैसे मामले भी बढ़ने लगते हैं, जिससे सामान्य रूप से आम ग्राहकों पर असर पड़ता है।

वहीं सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान जैसी गतिविधियों पर भी रोक नहीं लग पाती। इस संबंध में जिला फूड सेफ्टी अफसर मदन लाल मगोत्रा का कहना है कि सर्विस सेलेक्शन रिक्रूटमेंट बोर्ड को इन खाली पड़े पदों को रेफर किया गया है, ताकि नियुक्तियां हो सकें।

उन्होंने बताया कि जिले के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों को टोबेको फ्री करने के प्रयास में सफलता मिली है। कई एजेंसियों की मदद से करवाए गए सर्वे के मुताबिक जम्मू जिला सार्वजनिक स्थलों पर सबसे कम धूम्रपान करने वाला जिला बना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें