फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: चक्की में दुपट्टा फंसने से लंगोटिया की महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। गंग्याल के जनता फ्लोर मिल में शुक्रवार दोपहर काम करते समय महिला का दुपट्टा चक्की में फंस गया। इस कारण वह मशीन की चपेट में आ गई। गंभीर हालात में उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक लंगोटिया (मीरां साहिब) की रहने वाली पूजा देवी (35) है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी की मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन

घटना दोपहर करीब साढ़े 12 बजे की बताई जा रही है। हादसे के समय पूजा की भाभी दूसरी मशीन पर काम कर रही थी। मोर्चरी के बाहर मृतका के पति अशोक कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि पूजा गिर गई है और उसे चोट लगी है। वह भागकर अस्पताल पहुंचे जहां देखा कि पूजा बेहोश थी। उनके दो बेटे हैं जिनकी उम्र करीब आठ और दस साल है। उन्हें यह नहीं बताया गया कि उनकी मां अब इस दुनिया में नहीं रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें