फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: 6.25 करोड़ की सरकारी जमीन से हटाए अवैध कब्जे

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। राजस्व विभाग ने तहसील जम्मू नॉर्थ के अंतर्गत शुक्रवार को दो स्थानों पर अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाकर करीब 6.25 करोड़ रुपये की भूमि को कब्जामुक्त किया है। अभियान के दौरान गांव ठठर में 3 कनाल 15 मरला भूमि (अनुमानित कीमत 4.50 करोड़) और गांव चक चंगरवां में 1 कनाल 8 मरला भूमि (करीब 1.75 करोड़) को खाली करवाया गया। नायब तहसीलदार मिश्रीवाला मोहम्मद सलीम के नेतृत्व में शुक्रवार को कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने के दौरान कब्जाई गई जमीन पर अवैध बाउंड्री वॉल को ध्वस्त कर दिया गया। साथ ही भविष्य में अतिक्रमण रोकने के लिए मौके पर साइन बोर्ड भी लगाए गए। जिला प्रशासन का कहना है कि सरकारी भूमि पर कब्जों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें