शहर के छोटे-बड़े पार्कों में पौधों की टहनियों पत्तों का कचरा अब दुविधा के बजाय सुविधा का माध्यम बनेगा। फ्लोरीकल्चर और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के संयुक्त प्रयास से शहर के पार्कों में आन साइट कंपोस्टिंग की कवायद शुरू कर दी गई है।
जैविक कचरे को जलाने के बजाय उसे खाद बनाकर पार्कों में इस्तेमाल किया जाएगा। फ्लोरीकल्चर विभाग के गांधीनगर स्थित कंपार्टमेंट नंबर एक में विभाग और श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के मालियों को प्रदूषण नियंत्रण विभाग द्वारा आन साइट कंपोस्टिंग का प्रशिक्षण दिया गया।
इस अवसर पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की म्यूनिसिपल सालिड वेस्ट इंचार्ज साइंटिस्ट अनुराधा ने रासायनिक खाद के प्रभावों की विस्तार से जानकारी दी।