जम्मू कश्मीर में भारी बारिश ने एक बार फिर से घाटी के हालात खराब कर दिए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कश्मीर के हालातों पर नजर रखने के लिए केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी को नियुक्त किया है। मुख्तार अब्बास नकवी ने प्रधानमंत्री मोदी को श्रीनगर में आई इस आपदा पर अपनी रिपोर्ट सौंप दी है।
मुख्तार अब्बास नकवी ने अपनी रिपोर्ट में श्रीनगर में आई बाढ़ के लिए अवैध निर्माण और खराब सीवेज सिस्टम को जिम्मेदार ठहराया है। नकवी ने कहा कि लोगों ने झेलम के आसपास काफी बड़ी तादात में अतिक्रमण कर रखा है। जिसके चलते बार-बार श्रनगर में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो जा रहे हैं।
केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी श्रीनगर के एक दिन के टूर से वापस दिल्ली पहुंच चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक राज्य को सितंबर की बाढ़ के दौरान केंद्र की ओर से दी गई साहयता का सही से इसतेमाल नहीं किया गया है।
जिसके चलते कश्मीर को इस तरह की परेशानी सामना करना पड़ रह है। पिछली बार बारामुला और श्रीनगर को बाढ़ के समय बड़ी तबाही का सामना करना पड़ा था। इस सब से यहां की सरकार को सबक लेने की जरुरत है।
मोदी से मुलाकात के बाद नकवी ने कहा कि प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार बाढ़ की स्थिति से निपटने में राज्य सरकार को हर तरह से मदद देने को प्रतिबद्ध है। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, 'इस संकट की घड़ी में केंद्र सरकार राज्य के लोगों और वहां की सरकार के साथ खड़ी है और लोगों को घबड़ाने की जरूरत नहीं है।'