फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पब्लिक सर्विस कमीशन प्रीलिम्स की परीक्षा स्थगित

Wed, 01 Apr 2015 01:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम के खराब होने के चलते एक बार फिर पब्लिक सर्विस कमीशन ने पांच अप्रैल को होने वाली केएएस प्रीलिम्स की परीक्षा स्थगित कर दी। पिछले दो दिन से हो रही बारिश और खराब मौसम के कारण एक बार फिर परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से मंगलवार को परीक्षा से संबंधित अधिसूचना जारी की गई है।
विज्ञापन


अब तक केएएस प्रीलिम्स की परीक्षा तीसरी बार स्थगित हो चुकी है। पिछले वर्ष अक्तूबर माह में होने वाली परीक्षा सितंबर माह में आई भारी बाढ़ के कारण स्थगित हो गई थी। इसके बाद पब्लिक सर्विस कमीशन ने परीक्षा को पहली मार्च को आयोजित करनी थी लेकिन तब राज्य में स्वाइन फ्लू और बर्फबारी के चलते परीक्षा को दूसरी बार फिर स्थगित करना पड़ा था।

अब तीन दिन से लगातार बारिश और बिगड़ते मौसम के चलते परीक्षा को स्थगित करना पड़ा। पब्लिक सर्विस कमीशन के आला अधिकारी ने बताया कि घाटी में ग्यारह परीक्षा केंद्र स्थापित किए थे। उन्होंने कहा कि जैसे ही मौसम साफ होगा तो परीक्षा तिथि जल्द जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें