फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्थापना दिवस: प्रदेश भाजपा कार्यालय में कार्यक्रमों की धूम, विधानसभा चुनाव को देखते हुए बूथ स्तर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम

Thu, 07 Apr 2022 01:20 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू संभाग में प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने पार्टी मुख्यालय में पार्टी का ध्वज फहराया। वहीं, कश्मीर संभाग में राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े व अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश भाजपा ने बुधवार को पार्टी का 42वां स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए बूथ स्तर पर ध्वजारोहण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जम्मू संभाग में प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने पार्टी मुख्यालय में पार्टी का ध्वज फहराया।

विज्ञापन


वहीं, कश्मीर संभाग में राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े व अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में कार्यक्रम हुए। पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं के घरों पर भाजपा के झंडे फहराए गए। रवींद्र रैना ने झंडा फहराने के बाद नेताओ व कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्रीय सियासी परिदृश्य में केवल भाजपा ही मजबूत राष्ट्रवादी ताकत है। 
 

 जो राष्ट्र हित को सर्वोपरि रखकर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के मजबूत नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा हैं। पूर्व उपमुख्यमंत्री कवींद्र गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रवाद के मूल्यों पर भाजपा काम करती आ रही हैं और आगे भी करती रहेगी।

 

इस अवसर पर कार्यालय सचिव तिलक राज गुप्ता, प्रवक्ता बलवीर राम रतन, महिला मोर्चा की अध्यक्ष संजिता डोगरा, जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता आदि भी मौजूद रहे।  राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने श्रीनगर जिला इकाई की तरफ से जवाहर नगर में आयोजित कार्यक्रम में नेताओं और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया। 

विज्ञापन

 

उन्होंने कहा कि कश्मीर में भी नेताओं व कार्यकर्ताओं की मेहनत रंग दिखाने लगी हैं। देश की एकता व अखंडता के लिए भाजपा समर्पित हैं। इस अवसर पर प्रदेश सह प्रभारी आशीष सूद व महासचिव संगठन अशोक कौल भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें