फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकियों का अंत : कश्मीर घाटी में 24 घंटे में तीन मुठभेड़, एएसआई के हत्यारे समेत पांच दहशतगर्दों का खात्मा

Sun, 26 Dec 2021 01:32 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

शोपियां में लश्कर और त्राल में एजीयूएच के दहशतगर्द मारे गए। 48 घंटे में 6 आतंकी मार गिराने में सुरक्षाबलों को मिली सफलता। दहशतगर्दों से चार एके सीरीज की राइफलें, मैगजीन व कारतूस बरामद। 
विज्ञापन
त्राल में यहां हुई थी मुठभेड़... - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुरक्षाबलों ने दक्षिण कश्मीर में 24 घंटे में तीन अलग-अलग मुठभेड़ों में पुलिस के सहायक उप निरीक्षक अशरफ अहमद की हत्या में शामिल आईएसजेके के आतंकी रफीक अमहद व एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) विशेषज्ञ समेत पांच आतंकियों को मार गिराया। शोपिया में मारे गए दोनों आतंकी लश्कर-ए-ताइबा और पुलवामा के त्राल में मारे गए दोनों आईईडी एक्सपर्ट अंसार गजवात-उल हिंद (एयूजीएच) के सदस्य थे। 

विज्ञापन


इनके पास से चार एके राइफलें, चार एके मैगजीन और 32 कारतूस बरामद हुए हैं। इससे पहले शुक्रवार तड़के सुरक्षाबलों ने अनंतनाग के बिजबिहाड़ा में पांच भाजपा नेताओं की हत्या में शामिल हिजबुल आतंकी कुलगाम निवासी शहजाद सेह को मार गिराया था। इस प्रकार सुरक्षा बलों ने बीते 48 घंटे में छह आतंकियों को मार गिराने में सफलता हासिल की।

पुलिस के अनुसार, शनिवार देर रात एक सूचना के आधार पर पुलिस ने अनंतनाग जिले बिजबिहाड़ा के खुश रोई कलां में तलाशी अभियान चलाया। जिसमें देर रात आतंकी संगठन आईएसजेके का दहशतगर्द रफीक अहमद मारा गया वह 22 दिसंबर को एएसआई अशरफ अहमद की हत्या में शामिल था। रात में सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर रखा है। वहां कुछ और आतंकियों के मौजूद होने की संभावना है। 
विज्ञापन


इससे पहले शनिवार तड़के आतंकियों की मौजूदगी की सूचना के आधार जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सेना की 44 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) और सीआरपीएफ के साथ मिलकर इलाके में साझा तलाशी अभियान छेड़ा। इस दौरान एक मकान में छुपे आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग की इसके बावजूद एसओपी का पालन करते हुए जवानों ने पहले उन्हें आत्मसमर्पण करने को कहा, जब वो नहीं मानें तो जवाबी कार्रवाई की गई, जिसमें दो आतंकियों को मार गिराया गया। 

उनके शव घटनास्थल से बरामद किए गए हैं। मारे गए दहशतगर्दों की पहचान शोपियां के ब्रारीपोरा के साजिद अहमद चक और पुलवामा के आचन लिटर के राजा बासित याकूब के रूप में की गई है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार सज्जाद 14 अक्तूबर, 2020 जबकि बासित 2 दिसंबर, 2021 से सक्रिय था। दोनों आतंकी संगठन लश्कर-ए-ताइबा के लिए काम करते थे और कई आतंकी आपराधिक वारदातों में शामिल आतंकी समूहों का हिस्सा थे। इसके अलावा दोनों आतंकी युवाओं को आतंकी गुटों में शामिल करने में भी शामिल थे।

त्राल में मारे आतंकी कई हमलों में थे शामिल
दोपहर के बाद पुलवामा जिले के त्राल के हरदुमीर इलाके में जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना की 42 आरआर और सीआरपीएफ के जवानों का संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान आतंकियों से सामना हुआ। मुठभेड़ में आतंकियों को आत्मसमर्पण करने का मौका दिया गया लेकिन उन्होंने जवानों पर फायरिंग कर दी। जवानों ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया और दो आतंकियों को मार गिराया। 

आईजी कश्मीर विजय कुमार के अनुसार, मारे गए आतंकियों की पहचान नदीम भट और गुलाम रसूल उर्फ आदिल के रूप में हुई है रसूल एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) विशेषज्ञ था।दोनों आतंकी अंसार गजवात-उल हिंद (एयूजीएच) के हैं। इनके पास से दो एके राइफल बरामद हुई हैं। दोनों आतंकी आईईडी विस्फोट और ग्रेनेड फेंकने सहित कई आतंकी घटनाओं में शामिल थे। आईजीपी कश्मीर ने बिना किसी नुकसान के तीन सफल अभियानों में 48 घंटे के भीतर 5 आतंकवादियों को खत्म करने के लिए पुलिस और सुरक्षा बलों की संयुक्त टीमों को बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें