फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी नवीद की मदद करने वाले पांच गिरफ्तार, CCTV फुटेज के आधार पर हुई पहचान

Thu, 08 Feb 2018 02:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
आतंकी नावेद की फोटो - फोटो : ani
विज्ञापन
आतंकी नवीद को अस्पताल से भगाने में मदद करने वाले कुछ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन सभी की पहचान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हुई है। 
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, जब पुलिस ने श्रीनगर एसएमएचएस अस्पताल में लगे कैमरे के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो उनमें कुछ संदिग्ध लोग दिखाई दिए। जिसके बाद पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है। 

आपको बता दें कि मंगलवार को शहर के हाई सिक्योरिटी जोन में एसएमएचएस अस्पताल में आतंकियों ने पुलिस पार्टी पर हमला कर हार्ड कोर लश्कर आतंकी नवीद जट उर्फ अबु हंजुला को भगा लिया गया था। नवीद पाकिस्तानी आतंकी है। उसके साथ छह आतंकियों को मंगलवार को सेंट्रल जेल से इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार घटना के बाद आतंकी मोटरसाइकिल से डाउन टाउन की संकरी गलियों की ओर भाग निकले। डीजीपी डा. एसपी वैद ने बताया कि घटना के बाद पूरे शहर में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

आस्पताल में आतंकी हमला - फोटो : ani
इस दौरान आतंकियों के हमले में दो पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। फायरिंग होते ही अस्पताल में भगदड़ मच गई। इस बीच आतंकियों के साथ नवीद फरार हो गया।

नवीद 2010 में लश्कर में शामिल हुआ था और दो साल की ट्रेनिंग के लिए भेजा गया था। उसने मुजफ्फराबाद कैंप में ट्रेनिंग ली थी। अक्टूबर-नवंबर 2012 में वह कुपवाड़ा के रास्ते सात अन्य विदेशी आतंकियों के साथ रियासत में दाखिल हुआ था।

नावेद तथा 22 आतंकियों का ग्रुप छह महीने से अधिक समय तक बांदीपोरा के जंगलों में मई 2013 तक ठहरा था। नावेद और एक अन्य आतंकी आशिक लोन को पुलवामा व शोपियां के इलाके में भेजा गया था।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें