फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir: जर्मनी में जूनियर सेबर वर्ल्ड कप में प्रदेश के पांच फेंसर करेंगे देश का प्रतिनिधित्व

Thu, 08 Dec 2022 03:31 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

सेबर वर्ल्ड कप के लिए जम्मू-कश्मीर के पांच खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इनमें अंतरराष्ट्रीय फेंसर श्रेया गुप्ता, कृतार्थी कोतवाल, लक्ष्य शर्मा, मयंक शर्मा और सूर्यांश शर्मा शामिल हैं।
विज्ञापन
Jammu Fencer Shreya - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जर्मनी में 17-18 दिसंबर से होने वाले सेबर वर्ल्ड कप के लिए जम्मू-कश्मीर के पांच खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इनमें अंतरराष्ट्रीय फेंसर श्रेया गुप्ता, कृतार्थी कोतवाल, लक्ष्य शर्मा, मयंक शर्मा और सूर्यांश शर्मा शामिल हैं। ये खिलाड़ी इस विश्वकप में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

विज्ञापन


श्रेया फिलहाल हंगरी में तीन महीने के ट्रेनिंग कैंप का हिस्सा हैं। इस कैंप के साथ पांच अन्य विश्व कप को खेल मंत्रालय की टॉप्स (टारगेट ओलंपिक पोडियम योजना) द्वारा प्रायोजित किया गया है। पांच फेंसर खिलाड़ियों का चयन ओडिशा के कटक में 29 जून से 2 जुलाई के बीच हुई 30वीं जूनियर राष्ट्रीय फेंसिंग चैंपियनशिप में इनकी रैंकिंग के आधार पर किया गया था। 

इसमें श्रेया गुप्ता ने दूसरा जबकि कृतार्थी का चौथा रैंक रहा था। वहीं लड़कों के वर्ग में लक्ष्य शर्मा का पांचवां, सूर्यांश शर्मा का आठवां और मयंक शर्मा का नौवां रैंक रहा था। श्रेया अभी तक अल्माटी, कजाकिस्तान में विश्व कप (5 नवंबर), ताशकंद, उज्बेकिस्तान में विश्व कप (19 नवंबर) खेल चुकी हैं। अब उन्हें डोरमेगन, जर्मनी में विश्व कप (17-18 दिसंबर) और बुडापेस्ट, हंगरी में  विश्व कप (6-7 जनवरी 2023 ) में खेलना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें